डोनाल्ड ट्रंप एंड फैमिली ने की भारत की जमकर तारीफ, दौरे को बताया बेहद सफल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध अभी बहुत ‘‘खास’’ हैं और एशियाई देश की उनकी पहली यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में काफी प्रगति की गई। ट्रम्प ने बुधवार को भारत से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘वह (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) सज्जन व्यक्ति, महान नेता हैं। यह अद्भुत देश है।’’ राष्ट्रपति ट्रम्प 24 से 25 फरवरी को भारत यात्रा पर गए थे। उनके साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, बेटी इवांका ट्रम्प, दामाद जारेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ’ब्रायन समेत उनके प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी आए थे।

ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमसे बहुत-बहुत अच्छा व्यवहार किया गया और हमें बहुत मजा आया। संबंधों के लिहाज से काफी प्रगति हुई -भारत के साथ हमारा रिश्ता अभी बहुत खास है।’’ ट्रम्प ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हम भारत के साथ काफी व्यापार करने जा रहे हैं, वे अमेरिका को अरबों डॉलर भेज रहे हैं।’’ भारत से लौटने के बाद इवांका ने गर्मजोशी से भरी मेहमाननवाजी के लिए मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा, ‘‘हम आपके खूबसूरत देश गए और अमेरिका तथा भारत की ताकत तथा एकता का जश्न मनाया। अपनी यात्रा के दौरान हमने मानवीय रचनात्मकता की स्मारकीय उपलब्धियां देखी।’’ प्रथम महिला मेलानिया ने आगरा में ताज महल में ट्रम्प के साथ खिंचवाई दो तस्वीरें ट्वीट की।

इसे भी देखें- दिल्ली में हो रही हिंसा पर पुलिस ने काबू पाया, अब चारों तरफ छाया सन्नाटा

प्रमुख खबरें

डॉक्टर की डिग्री बिक रही है...NEET Paper Leak पर छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर, NSUI का प्रदर्शन

ट्रंप से नफरत अब मानसिक बीमारी! इसका इलाज- प्रेसिडेंट पर भरोसा रखें और राष्ट्रगान सुनें, वायरल हुआ अनोखा प्रिस्क्रिप्शन

Gold नहीं खरीदने की मोदी की अपील के बाद ज्वैलर्स लाये नई योजना, पुराने सोने के बदले नये गहने खरीदने पर आकर्षक स्कीमें

वैश्विक संकट के बीच सबसे बड़े कूटनीतिक मिशन पर निकल रहे हैं मोदी, विश्व राजनीति में होगा बड़ा उलटफेर