भाजपा की नीतियों के कारण देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा है : गहलोत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

जयपुर|  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार रात केन्द्रीय बजट पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा बजट को अमृतकाल का बजट कहें या कुछ और, उससे यह सच्चाई नहीं बदलने वाली कि भाजपा की नीतियों के कारण देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है, बेरोजगारी बढ़ रही है, उधोग-धंधे बड़ी संख्या में बंद हो गये हैं, ईंधन और जरूरी सामान की कीमतें आम आदमी के लिये बोझ बन गयी हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बजट को युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों, किसानों के हित का बता रहे हैं जबकि बजट में इनके लिये कोई ठोस प्रावधान ही नहीं है। उनका मानना था कि भारत कृषि प्रधान देश है, और यह पहला ऐसा बजट है जिसमें किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजग के शासन में गरीबी बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने बजट में जनकल्याण की किसी योजना का ऐलान नहीं किया।

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत मनरेगा , जो संप्रग के समय की जनहितकारी योजना जिसने कोरोना में गरीबों को संबल दिया, उसका बजट ही घटा दिया गया, उसका बजट भाषण में या मोदी जी के वक्तव्य में कोई जिक्र तक नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि ‘‘राजग सरकार अगले 25 साल की योजना की बात करती है परंतु यह नहीं देखती कि आज की नीतियां मजबूत होंगी तभी भविष्य भी बेहतर होगा।’’

उन्होंने कहा ‘‘भाजपा ने देश के विकास को हर दिन पीछे ले जाने का काम किया है। राजग की गलत नीतियों का परिणाम आने वाले समय में देश को भुगतना पड़ेगा।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र