काबुल से भारतीय राजदूत और अन्य कर्मियों को लेकर भारतीय वायुसेना हुई रवाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 17, 2021

नयी दिल्ली। काबुल पर तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान की राजधानी में पैदा हुए मौजूदा हालात के मद्देनजर वहां स्थित भारतीय राजदूत और अन्य कर्मियों को लेकर भारतीय वायुसेना का एक विमान मंगलवार को काबुल से भारत रवाना हुआ।

इसे भी पढ़ें: तालिबानियों के साथ खड़ा है पाकिस्तान, कहा- अफगानों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ दिया

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया कि यह फैसला किया गया है कि काबुल में भारत के राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को मौजूदा हालात के मद्देनजर तत्काल देश वापस लाया जाएगा। बागची ने ट्वीट किया, ‘‘मौजूदा हालात के मद्देनजर, यह फैसला किया गया है कि काबुल में हमारे राजदूत और उनके भारतीय कर्मियों को तत्काल भारत लाया जाएगा।’’ भारतीय वायुसेना का सी-17 विमान सोमवार को कुछ कर्मियों को लेकर भारत लौटा था और मंगलवार को दूसरा विमान भारत आ रहा है।

प्रमुख खबरें

1977 में हार के बाद Rahul Gandhi के जन्मदिन पर नहीं आए थे साथी, Sonia Gandhi ने आत्मकथा में किया जिक्र

Team India के स्टार बल्लेबाज Sanju Samson ने 11 साल के संघर्ष के बाद बनाई खास पहचान

Spain General Strike: बढ़ते किराए पर स्पेन में 14 साल बाद लाखों कर्मचारियों की हड़ताल

Bhai Dooj पर यमराज और यमुना के मिलन से शुरू हुई परंपरा, पढ़ें पूरी पौराणिक कथा