भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है, देश निवेश के लिए दुनिया में सबसे पसंदीदा स्थान: उपराष्ट्रपति धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2022

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह दुनिया में निवेश और अवसरों के लिए सबसे पसंदीदा स्थान बन गया है। उन्होंने कहा कि हाल में भारत ने हम पर राज करने वालों को पीछे छोड़ दिया है और दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उपराष्ट्रपति ने यह विश्वास भी व्यक्त किया कि भारत दशक के अंत तक वैश्विक स्तर पर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने यहां राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार समारोह में कहा, ‘‘भारत इतनी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जितना पहले कभी नहीं था।

इसे भी पढ़ें: सोना 61 रुपये टूटा, चांदी में 146 रुपये की गिरावट के साथ बंद

भारत का उत्थान रुकने वाला नहीं है और हम निवेश और अवसरों के लिए वैश्विक स्तर पर सबसे पसंदीदा स्थान हैं।’’ उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं और खासकर ग्रामीण तथा अर्धशहरी क्षेत्रों में। धनखड़ ने यह भी सुझाव दिया कि आईआईटी और आईआईएम के पेशेवर उद्योग को इसके विकास और उत्पादों की ब्रांडिंग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu के विकास का गौरवशाली अध्याय, Madurai में PM Modi ने दी 4400 करोड़ की सौगात

Office Wear में ये Trending Cotton Suits मचा रहे हैं धूम, देंगे आपको Elegant Look

खामेनेई की मौत, Ayatollah Arafi बने ईरान के Interim Leader: क्या US-इजरायल से लेंगे बदला?

Rajpal Yadav का पलटवार- शिकायतकर्ता का मकसद पैसा नहीं, मुझे जेल भेजना था, 1200 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का किया खुलासा