'भारत दुनिया में आज स्थिरता की गारंटी', PM Modi बोले- अगले 25 वर्षों में देश को विकसित बनाने का है लक्ष्य

By अंकित सिंह | Jan 10, 2024

वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमने अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित देश बनाने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत ने आजादी के 75 साल पूरे होने का जश्न मनाया। अब भारत अगले 25 साल की तैयारी कर रहा है। हमारा लक्ष्य आजादी के 100 साल पूरे होने तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है। अगले 25 साल भारत के लिए 'अमृत काल' होने वाले हैं। यह नये संकल्पों का समय है। उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट आर्थिक विकास और निवेश का एक वैश्विक मंच बन गया है। 

नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जबकि 10 साल पहले भारत 11वें स्थान पर था। आज दुनिया की हर प्रमुख रेटिंग एजेंसी का अनुमान है कि भारत अगले कुछ वर्षों में दुनिया की टॉप 3 इकोनॉमी में जाएगा। एक ऐसे समय में जब विश्व अनेक अनिश्चितताओं से घिरा हुआ है। तब भारत दुनिया में विश्वास की एक नई किरण बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर के लोगों को अपना विश्लेषण करने दीजिए, लेकिन यह मेरी गारंटी है कि ऐसा होगा। 

इसे भी पढ़ें: Maldives विवाद के बीच मोदी का शक्ति प्रदर्शन, गांधीनगर में रोड शो, साथ में होंगे UAE के राष्ट्रपति

मोदी ने कहा कि आज तेजी से बदलते हुए वर्ल्ड आर्डर में भारत विश्वमित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को ये भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, निष्ठा, प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से पिछले 20 वर्षों में, वाइब्रेंट गुजरात के शिखर सम्मेलन ने नए विचारों को एक मंच दिया है और निवेश और रिटर्न के लिए नए रास्ते खोले हैं। 2024 की थीम 'भविष्य का प्रवेश द्वार' है। हमारे प्रयासों और प्रतिबद्धता से ही 21वीं सदी का भविष्य जीवंत होगा। अपनी G20 अध्यक्षता के दौरान, भारत ने वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया। आज हम उस दृष्टिकोण को आगे ले जाना चाहेंगे।

प्रमुख खबरें

नक्शे से मिटा देंगे, Donald Trump की धमकी के बाद US-Iran में ताबड़तोड़ Missile Attack

Suniel Shetty की नातिन निकली PM Modi की Fan, रोज तस्वीर को भोग में चढ़ाती है लड्डू

Summer Skincare Tips: चेहरे पर Ice Cube लगाना सही या गलत? Experts से जानें फायदे और नुकसान

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर