America on India in Adani Case: भारत तो यार है हमारा, अडानी पर राष्ट्रपति का चौंकाने वाला बयान

By अभिनय आकाश | Nov 22, 2024

दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी की मुश्किलें बढ़ेंगी या सुलझ जाएंगी ये तो आने वाला वक्त बताएगा। लेकिन भारत और अमेरिका के संबंधों पर इसका कितना असर पड़ेगा ये जानना बहुत जरूरी है। अडानी को लेकर जो आरोप लगे। उन आरोपों के बीच भारत और अमेरिका के संबंधों पर तलवार लटक गई है। एक्सपर्ट्स अलग अलग तरह के दावे कर रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच अमेरिका के व्हाइट हाउस से ऐसा बयान आया जो सब को हैरान कर रहा है। अमेरिका फिर एक बार भारत के साथ दोस्ती की नई कसमों को खा रहा है। गौतम अडानी पर सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट्स पाने के लिए घूस ऑफर करने के आरोपों के बीच अब व्हाइट हाउस का बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि हम इन आरोपों से वाकिफ हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने ये कहा कि इस मामले पर उनकी नजर है। इन मामलों को लेकर अमेरिका की सिक्योरिटी एक्सचेंज कमीशन और न्याय विभाग ही जरूरी जानकारी दे पाएंगे। लेकिन उन्होंने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को लेकर जरूर बयान दिया। 

इसे भी पढ़ें: America छोड़िए...अडानी को एक और बड़ा झटका, इस देश ने 6000 करोड़ की डील कर दी कैंसिल

कंपनी ने अमेरिकी कोर्ट के आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने सबी नियमों का पालन किया है। आगे वो मामले पर सभी संभावित कानूनी विकल्पों पर विचार करेगी। अमेरिकी न्याय विभाग ने स्वयं कहा है कि अभियोग में लगाए गए आरोप फिलहाल आरोप हैं और जब तक दोषी साबित नहीं हो जाते, तब तक शामिल लोगों को निर्दोष माना जाता है। ग्रुप की ओर से कहा गया है कि सभी संभव कानूनी उपाए किए जाएंगे। इसके साथ ही शेयरधारकों को भरोसा दिलाते हुए स्टेटमेंट में कहा गया कि अडानी ग्रुप ने हमेशा सभी सेक्टर्स में पार्दर्शिता और रेग्युलेटरी नियमों का अनुपालन किया है और करता रहेगा।  

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत