India-Japan Partnership: AI और Defence में ऐतिहासिक डील, भारत आएगा 10 अरब डॉलर का निवेश

By एकता | Jul 02, 2026

जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची भारत दौरे पर आई हैं। दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी शिष्टमंडल स्तर की द्विपक्षीय वार्ता हुई। बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत और जापान के बीच आपसी विश्वास पहले से और ज्यादा मजबूत हुआ है। यह भरोसा ही दोनों देशों की सबसे बड़ी पूंजी है। पीएम मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री ताकाइची को अपनी 'छोटी बहन' बताते हुए भारत में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: Congress से फिर नाराज हुए Manish Tewari ! इस बार साफ साफ पूछा- प्रतिभा और क्षमता होना क्या सबसे बड़ा दोष है?

भारत में आएगा 10 अरब डॉलर का निवेश

आर्थिक मोर्चे पर भी यह बैठक बेहद कामयाब रही। पीएम मोदी ने बताया कि पिछले एक साल में दोनों देशों के बीच करीब 120 नए व्यापारिक समझौते हुए हैं, जिससे भारत में 10 अरब डॉलर से ज्यादा का जापानी निवेश आएगा। उन्होंने कहा कि हमारा अगला लक्ष्य जापान से 10 ट्रिलियन येन का निवेश भारत लाना और अगले 10 सालों में भारत में काम करने वाली जापानी कंपनियों की संख्या को दोगुना करना है। भारत में हो रहे सुधारों की वजह से अब विदेशी कंपनियों के लिए व्यापार करना काफी आसान हो गया है।

प्रमुख खबरें

Maruti और Hyundai समेत वाहन कंपनियों ने फेस्टिव सीजन में बढ़ाई उत्पादन क्षमता

दिग्गज फिल्म निर्देशक Singeetam Srinivasa Rao का Chennai में निधन

भगवान जीमूतवाहन की पूजा और दान के बाद ही खोलें Jitiya Vrat, ये है पारण की सही विधि

Bullet Train Project: साबरमती नदी पर 12 मंजिला इमारत जितना ऊंचा पुल बनकर तैयार