भारत के जीव मिल्खा सिंह दुबई का 10 साल का गोल्डन वीजा पाने वाले पहले गोल्फर बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 09, 2021

दुबई। स्टार भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह खेल में उनकी शानदार उपलब्धियों के लिए 10 साल का प्रतिष्ठित दुबई गोल्डन वीजा हासिल करने वाले दुनिया के पहले पेशेवर गोल्फर बने। जीव का दुबई से पुराना रिश्ता है। उन्होंने यहां कई टूर्नामेंटों में हिस्सा लिया और उनके शहर में कई मित्र हैं। जीव ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा के लिए मेरे नाम पर विचार किया और मैं यहां और अधिक विशेष स्मृतियां बनाने के लिए उत्सुक हूं।’’

इसे भी पढ़ें: भारत-ईयू मुक्त व्यापार संधि बहाली वार्ता में प्रगति, फिर औपचारिक बातचीत शुरू होगी: जयशंकर

इससे पहले जिन खिलाड़ियों को दुबई ने गोल्डन वीजा दिया है उनमें फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो, पॉल पोग्बा, रोबर्टो कार्लोस, लुइस फिगो और रोमेलु लोकाकू, टेनिस सुपर स्टार नोवाक जोकोविच, भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक शामिल हैं। बॉलीवुड स्टार शाहरूख खान और संजय दत्त को भी यह वीजा मिला है।

प्रमुख खबरें

नीतीश कुमार ने खुद छोड़ा CM पद, लालू भी बने थे BJP के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर करारा पलटवार!

Bigg Boss 20 Shocking Eviction | सलमान खान के अल्टीमेटम के बाद घर से बेघर हुआ यह बड़ा नाम! तन्मय सिंह और आसिफ खान बाल-बाल बचे

CM Samrat Choudhary ने लॉन्च किया Kayakalp Portal, 30 नवंबर तक पूरे होंगे पंचायत स्तर के कार्य

Donald Trump ने रूस और ईरान पर नए Sanctions कानून पर किए हस्ताक्षर