By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2023
भारत को 15 जून से दो जुलाई तक थाईलैंड में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए गुरुवार को ग्रुप डी में जापान, वियतनाम और उज्बेकिस्तान के साथ जगह मिली। ड्रॉ समारोह का आयोजन बैंकॉक में किया गया। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाएंगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हम पहले भी वियतनाम और उज्बेकिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ खेल चुके हैं और हमने उनके खिलाफ कुछ अच्छे नतीजे हासिल किए इसलिए हमें उम्मीद है कि हम अपना लक्ष्य हासिल करेंगे जो (फीफा अंडर-17) विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय टीम बनना है।’’ एएफसी अंडर-17 एशियाई कप का आयोजन चार स्थलों पर किया जाएगा जिसमें बैंकॉक का राजमंगला स्टेडियम, पाथुम थानी का थमासत और बीजी स्टेडियम और चोनबुरी का चोनबुरी स्टेडियम शामिल है।