Maldives को सबक सिखाने के लिए एकजुट हुए भारत के Business Tycoons, अब ऐसे टूटेगी PM पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले देश की कमर

By रितिका कमठान | Jan 08, 2024

मालदीव के मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला थमता नजर नहीं आ रहा है। मालदीव का मामला लगातार बड़ी चर्चा का विषय बन गया है। मालदीव सरकार ने भारत द्वारा कड़ी आपत्ति जताए जाने के बाद अपनी तीन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है। मालदीव सरकार द्वारा उठाए गए कदम के बाद कई भारतीय बिजनेस जगत की दिग्गजों इस पर अपनी नाराजगी दर्ज कराई है। भारत के कई बड़े उद्योगपतियों और सीईओ ने सोशल मीडिया पर मालदीव के नेताओं द्वारा की गई टिप्पणी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए मालदीव को बॉयकॉट करने की बात भी कही है।

अदार पूनावाला ने किया समर्थन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप का समर्थन किया है। उन्होंने लिखा हमारे देश में अकल्पनीय संभावनाओं वाले कई पर्यटन स्थल हैं, जिन्हें अभी पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया है। क्या आप में से कोई पोस्ट की गई तस्वीरों से भारतीय पर्यटक स्वर्ग के बारे में जानकारी दे सकता है? #ExploreIndianIslands @PMOIndia 

राधिका गुप्ता ने की आतिथ्य का लाभ लेने की मांग
एडेलवाइज म्यूचअल फंड की एमडी और सीईओ राधिका गुप्ता ने भी सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं भारतीय पर्यटन की संभावनाओं से रुबरू हूं और सोचती हूं कि हमारे पास लक्षद्वीप और अंडमान जैसी जगहें है तो मालदीव जाने के लिए हम इतना अधिक भुगतान क्यों करते है। इसका उत्तर है इंफ्रास्टक्चर और मार्केटिंग। पीएम मोदी की हाल में हुई लक्षद्वीप यात्रा से इस जगह ने सुर्खियां बटोरी हैं। हमारे होटल, ब्रांडों ने हमें बताया है कि हम लग्जरी भी कर सकते हैं। वर्ल्ड क्लास टूरिज्म एक्सपीरियंस अनुभव पाने के लिए सर्वोत्तम भारतीय आतिथ्य का लाभ उठाया जा सकता है।

ईज माई ट्रिप ने रद्द की मालदीव के लिए सभी फ्लाइट
ट्रैवल एंड टूरिज्म कंपनी ईज माय ट्रिप ने भी इस मामले को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। देश की दिग्गज ट्रैवल कंपनी ने सभी फ्लाइट्स बुकिंग को रद्द कर दिया है। कंपनी के को फाउंडर निशांत पिट्टी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी है कि मालदीव की फ्लाइट्स को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता में शामिल होते हुए कंपनी ने देशहित में ये फैसला लिया है। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार