इंडिया लीजेंड्स ने बनाई फाइनल में जगह, युवराज सिंह के छह छक्कों ने दिखाया कमाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2021

रायपुर। सचिन तेंदुलकर की अगुआई वाली इंडिया लीजेंड्स ने यहां वेस्टइंडीज लीजेंड्स को 13 रन से हराकर रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के फाइनल में जगह बनायी। तेंदुलकर (65) के अर्धशतक और वीरेंद्र सहवाग की मनोरंजक तथा युवराज सिंह की छह छक्कों जड़ित पारी से इंडिया लीजेंड्स ने बीती रात सेमीफाइनल मुकाबले में तीन विकेट पर 218 रन बनाये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज टीम छह विकेट पर 206 रन ही बना सकी। तेज गेंदबाज आर विनय कुमार ने महत्वपूर्ण मौके पर 18वें ओवर में वेस्टइंडीज के दो विकेट - कप्तान ब्रायन लारा (46) और टिनो बेस्ट - झटककर इंडिया लीजेंड्स को मैच में वापसी करायी। ड्वेन स्मिथ की 63 (36 गेंद में नौ चौके और दो छक्के) और नरसिंह देवनारायण की 59 (44 गेंद में पांच चौके और दो छक्के) रन की पारी भी टीम के काम नहीं आ सकी।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी