देश में 24 घंटे में कोविड के 35 हजार से ज्यादा नए केस, 281लोगों की हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 35,662 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,34,17,390 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 281 और मरीजों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,44,529 हो गई। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़ कर 3,40,639 हो गई है, जो कुल मामलों का 1.02 प्रतिशत है। इसके मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 97.65 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 1,583 की वृद्धि हुई है।

इसे भी पढ़ें: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस मना रही कांग्रेस

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से जिन 281 लोगों की मौत हुई, उनमें से केरल के 131 लोग और महाराष्ट्र के 67 लोग थे। देश में संक्रमण से अभी तक कुल 4,44,529 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,38,389, कर्नाटक के 37,573, तमिलनाडु के 35,288, दिल्ली के 25,085, केरल के 23,296, उत्तर प्रदेश के 22,887 और पश्चिम बंगाल के 18,629 लोग शामिल थे। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold