By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 16, 2021
नयी दिल्ली। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) बिपिन रावत ने बुधवार को भारत की वायु शक्ति को मजबूत करने के लिए शुरू किये गए उपायों का जिक्र करते हुए कहा कि देश ‘रॉकेट फोर्स’ तैयार करने पर विचार कर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा की विभिन्न चुनौतियों और उत्तरी सीमा पर चीन के आक्रामक रवैये से निपटने के लिए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल की जरूरत को रेखांकित किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रावत ने पाकिस्तान को चीन का ‘प्रॉक्सी’ करार दिया और कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में ‘छद्म युद्ध’ जारी रखेगा तथा यह पंजाब और देश के अन्य हिस्सों में भी दिक्कतें पैदा करने की कोशिश कर रहा है।