भारत ने मलेरिया के मामलों को कम करने में ‘महत्वपूर्ण प्रगति’ की: डब्ल्यूएचओ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2024

भारत ने देश के उन राज्यों में मलेरिया रोग के मामलों और इससे संबंधित मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है, जहां ये रोग बहुत व्यापक रूप से फैला हुआ था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ‘विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2024’ के निष्कर्षों में यह जानकारी दी गई है। ब्रिटेन के संसद परिसर में इस सप्ताह आयोजित एक बैठक में, हितधारकों ने रिपोर्ट के निष्कर्षों पर विचार-विमर्श किया और यह तर्क दिया कि मलेरिया को समाप्त करने में योगदान करना आर्थिक रूप से समझदारी भरा कदम है।

बैठक में इस बात पर गौर किया गया कि भारत में किस प्रकार से सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता दूरदराज की आबादी तक पहुंच रहे हैं और ‘मलेरिया के मामलों तथा मौतों में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं’।

भातर में अधिकतर सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से महिलाएं हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘भारत अपने उन राज्यों में मलेरिया की घटनाओं और मृत्यु दर को कम करने में महत्वपूर्ण प्रगति कर रहा है जहां इस बीमारी से बहुत अधिक संख्या में लोग पीड़ित थे।

प्रमुख खबरें

झारखंड के मंत्री Irfan Ansari पर कानूनी कार्रवाई करे केंद्र, BJP ने उठाई मांग

यमुना घाटी लिफ्ट योजना से उपकरण चोरी मामले में दो गिरफ्तार, 96 किलो माल बरामद

विवादित कथावाचकों से दूर रहें आयोजक, Akhilesh Yadav ने सामाजिक नुकसान की दी चेतावनी

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप