India Maldives Row| 2026 में लक्षद्वीप में Tata Company खोलेगी Resorts, जानें इसके बारे में सब कुछ

By रितिका कमठान | Jan 10, 2024

भारत और मालदीव के बीच जारी विवाद ने मालदीव के लिए कई परेशानियां खड़ी करदी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद तस्वीरें वायरल हुई जिसपर मालदीव के मंत्रियों ने टिप्पणी की, और विवाद की शुरुआत हुई है। इस विवाद के बाद से ही मालदीव के टूरिज्म सेक्टर को बड़ा झटका लगा है। भारतीय पर्यटक भी अब लक्षद्वीप की ओर आकर्षित हो रहे है।

गौरतलब है कि लक्षद्वीप फिर से तब चर्चा में आया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर लक्षद्वीप की फोटो शेयर किए है। लक्षद्वीप की शानदार फोटोज देखने के बाद कई भारतीयों ने इसकी तुलना अन्य समुद्री तट वाले देशों से की है, जिसमें मालदीव भी शामिल है। वहीं लक्षद्वीप के चर्चा में आने के बाद यहां बुनियादी ढांचे पर भी ध्यान केंद्रित हुआ है। माना जा रहा है कि अब लक्षद्वीप में पर्यटकों के ठहरने के लिए पर्याप्त होटल और रिजॉर्ट खुलने की तैयारी होने लगी है, जिससे इनकी संख्या में यहां इजाफा देखने को मिलेगा।

हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में आईएचसीएल के एमडी और सीईओ पुनीत चटवाल ने पिछले साल रिसॉर्ट्स पर हस्ताक्षर करने की घोषणा करते हुए कहा था, "हम अरब सागर के बीच स्थित अपने प्राचीन समुद्र तटों और मूंगा चट्टानों के साथ लक्षद्वीप में महत्वपूर्ण संभावनाएं देखते हैं।" "दो विश्व स्तरीय ताज रिसॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय यात्रियों को आकर्षित करेंगे।"

गौरतलब है कि लक्षद्वीप कुल 36 द्वीपों का समूह है, जिसमें बंगाराम, अगत्ती, कदमथ, मिनिकॉय, कवरत्ती और सुहेली जैसे कई प्रसिद्ध टूरिस्ट स्पॉट हैं। बता दें कि कदमत भारत के सबसे खूबसूरत केंद्र में शुमार है जहां डाइविंग की सुविधा है। टाटा कंपनी का कहना है कि सुहेली में ताज में समुद्र तट पर 60 विला और 50 जल विला सहित 110 कमरे होंगे। एक बड़े लैगून वाला मूंगा द्वीप, कदमत द्वीप, जिसे इलायची द्वीप के नाम से भी जाना जाता है, समुद्री घास के बिस्तरों वाला एक समुद्री संरक्षित क्षेत्र है। यहां बनने वाले रिजॉर्ट में 110 कमरों वाले, कदमत के ताज होटल में 75 समुद्र तट विला और 35 जल विला शामिल होंगे।

बता दें कि लक्षद्वीप अरब सागर में एक द्वीपसूम है, जो मूल रूप से अपने समुद्री तटों, चट्टानों, लैगून के साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर है। लक्षद्वीप स्कूबा डाइविंग, विंडसर्फिंग, स्नोर्केलिंग, सर्फिंग, वॉटर स्कीइंग और नौकायन जैसे कई वॉटर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर है। 

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला