INDIA Meeting: संयोजक पर फैसला नहीं, 13 सदस्यों की कोऑर्डिनेशन कमेटी का गठन, मिलकर चुनाव लड़ने का संकल्प

By अंकित सिंह | Sep 01, 2023

विपक्षी गुट इंडिया, जो मुंबई में अपनी तीसरी बैठक कर रहा है, ने 13 सदस्यों वाली एक केंद्रीय समन्वय समिति की घोषणा की। गठबंधन ने आगामी लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने का प्रस्ताव भी पारित किया है। पैनल में कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, राजद नेता और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, आप सांसद राघव चड्ढा, समाजवादी पार्टी से जावेद खान, जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सीपीआई नेता डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: Opposition Meeting: आज लॉन्च नहीं होगा I N.D.I.A गठबंधन का लोगो, इन एजेंडों पर लग सकती है मुहर

हमारी ताकत से सरकार भयभीत

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष की बैठक में कहा कि भाजपा एजेंसियों पर पूर्ण नियंत्रण चाहती है। उन्होंने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) का आधार बढ़ रहा है, ऐसे में भाजपा सरकार हमारे नेताओं के खिलाफ एजेंसियों का ‘दुरूपयोग’’ करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत सरकार को ‘भयभीत’ कर रही है और इसी कारण मनमाने तरीके से अहम विधेयक लेकर आयी, हमारे सांसदों को निलंबित किया। खरगे ने कहा कि भाजपा, आरएसएस ने नौ वर्षों में जो ‘सांप्रदायिकता का जहर’ फैलाया है वह अब ट्रेन में यात्रियों, स्कूल के बच्चों के खिलाफ नफरत भरे अपराधों के तौर पर दिखाई दे रहा है।

प्रमुख खबरें

कॉजपा के प्रदर्शन पर Delhi Police सख्त, 2800 संदिग्धों पर FRS से रखी जा रही नजर

Asian Games में भारतीय Archery टीम ने जीते 9 Medals, 5 Gold किए अपने नाम

Justice Vikram Nath बोले, घरेलू हिंसा पर महिला की आवाज को सामान्य मानकर अनदेखा न करें

PM Modi के 25 साल पूरे होने पर Japan और Bhutan समेत कई देशों के नेताओं ने दी बधाई