वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने गोल्ड मेडल जीता, फ्रांस को हराया

By Kusum | Sep 07, 2025

साउथ कोरिया के ग्वांगजू में वर्ल्ड तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय कम्पाउंड पुरुष टीम ने रविवार को फ्रांस को हराकर अपना पहला गोल्ड मेडल जीता। 

ऋषभ और अनुभवी वी. ज्योंति सुरेखा को मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में नीदरलैंड की जोड़ी साने डे लाट और माइक श्लोएसर के खिलाफ 155-157 से हारकर सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।

फ्रींसीसी निकोलस गिरार्ड, जीन फिलिप बौल्च और फ्रेंकोइस डुबोइस ने पुरुषों के फाइनल का पहला चरण जीता, लेकिन भारतीयों ने जिन्होंने रातों रात ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और तुर्की को हराया था, दूसरे चरण में वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। 

चौथे राउंड के पहले तीन तीरों के बाद भी दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। हालांकि, भारतीयों ने सबस जरूरी समय पर तीन 10 बनाए। जवाब में फ्रांसीसी टीम दो 9 और एक 10 ही बना पाई। 

प्रमुख खबरें

SIR प्रक्रिया पर भड़के Prakash Raj, बोले अब CEC ज्ञानेश कुमार के विसर्जन की बारी

CEC ज्ञानेश कुमार के Agra आवास पर प्रदर्शन मामले में छह Congress कार्यकर्ताओं को मिली जमानत

Chhattisgarh में मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक साल पूरा, 850 गांवों तक पहुंची बस सेवा

Kolkata में FIFA International Friendly मैच: ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया