Sri Lanka में भारत के ‘मोबाइल’ अस्पताल ने चक्रवात प्रभावित 2,200 से अधिक लोगों का इलाज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 08, 2025

 श्रीलंका में भारत की ओर से स्थापित मोबाइल अस्पताल ने चक्रवात ‘दित्वा’ से प्रभावित 2,200 से अधिक लोगों को चिकित्सा देखभाल प्रदान की। कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका में चक्रवात के कारण आई भीषण बाढ़, भूस्खलन के कारण बुनियादी ढांचे को गंभीर क्षति पहुंची है, जिससे कई जिले अलग-थलग पड़ गए हैं और देश की आपदा-प्रतिक्रिया क्षमता पर गंभीर दबाव पड़ा है।

चक्रवात ‘दित्वा’ के कारण देश में 16 नवंबर से अब तक कम से कम 627 लोग मारे गए हैं और 190 लोग लापता हैं। विदेश मंत्रालय के एक सोशल मीडिया पोस्ट को अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा करते हुए भारतीय उच्चायोग ने कहा कि कैंडी के पास महियांगनया में भारत की ओर से स्थापित एक ‘फील्ड’ अस्पताल ने पांच दिसंबर से चक्रवात से प्रभावित 2,200 से अधिक लोगों को चिकित्सा देखभाल प्रदान की है।

बताया जाता है कि अस्पताल ने 67 छोटी शल्य क्रियाएं और तीन सर्जरी भी कीं। ‘फील्ड’ अस्पताल को मंगलवार को 78 सदस्यीय भारतीय चिकित्सा दल के साथ भारतीय वायुसेना के सी-17 विमान से श्रीलंका ले जाया गया।

एक अन्य पोस्ट में भारतीय उच्चायोग ने कहा कि श्रीलंकाई सेना के इंजीनियरों और सड़क विकास प्राधिकरण के साथ मिलकर काम कर रहे भारतीय सेना के इंजीनियरों ने किलिनोच्ची में परांथान-कराच्ची-मुल्लातिवु (ए35) सड़क पर क्षतिग्रस्त पुल को हटाना शुरू कर दिया है, जो चक्रवात के कारण बाधित एक प्रमुख मार्ग है।

प्रमुख खबरें

Japan में बच्चों की Online Safety पर एक्शन, Social Media के लिए सख्त Age Verification की मांग

Karachi University में Teachers का बवाल, सरकारी प्रस्ताव ठुकराया, Exam Boycott जारी

Bangladesh में Press Freedom पर संकट! CPJ ने सरकार को दिए 10 सुझाव, पत्रकारों पर FIR राज खत्म करने की मांग

भारत की Energy Security पर नजर, Venezuela की राष्ट्रपति Delcy Rodriguez का अहम दौरा, PM Modi से होगी वार्ता