भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता, उसे आत्मनिर्भर बनना होगा : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

अहमदाबाद| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारत इस मोड़ पर स्थिर नहीं बना रह सकता और उसे आत्मनिर्भर बनना होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के संतों से अनुरोध करूंगा कि वे केवल स्थानीय उत्पाद खरीदने की लोगों को शिक्षा दें। ‘वोकल फॉर लोकल’ मुख्य चीज है।हमारे घरों में, हमें केवल अपने लोगों की बनाई चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। कल्पना कीजिए, इसके कारण कितनी अधिक संख्या में लोगों को रोजगार मिलेगा।’’

मोदी ने कहा कि विदेशी वस्तुएं लोगों को अच्छा महसूस करा सकती हैं, लेकिन इसमें ‘‘हमारे लोगों की कड़ी मेहनत, हमारी मिट्टी की सुगंध’’ का एहसास शामिल नहीं होगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘यदि आगामी 25 साल में हम केवल स्थानीय उत्पाद इस्तेमाल करते हैं, तो हमारे लोग बेरोजगार नहीं रहेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार