भारत को निर्यात बढ़ाने को अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत : अमिताभ कान्त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 24, 2021

नयी दिल्ली। नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा है कि भारत को निर्यात बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इससे दूरसंचार, वाहन, बैटरी स्टोरेज उपकरण और सौर ऊर्जा जैसे क्षेत्रों को फायदा मिलेगा। अमिताभ कान्त ने मंगलवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ‘भारत में विदेश व्यापार और निवेश: रणनीतिक सुधारों के जरिये महत्वपूर्ण अवसरों का दोहन’ रिपोर्ट जारी किए जाने के मौके पर कहा कि देश अब बदलाव के मुहाने पर है।

इसे भी पढ़ें: मजबूत आर्थिक वृद्धि के लिए केंद्र और राज्यों का मिलकर काम करना जरूरी: PM मोदी

उन्होंने बताया कि इस रिपोर्ट में उन उपायों का जिक्र है जिनके जरिये भारत को वैश्विक बाजार में अधिक प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्रिटेन के उप व्यापार आयुक्त-दक्षिण एशिया आर हैरिस ने कहा कि ब्रिटेन-भारत के संबंधों में व्यापार और निवेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। हैरिस ने कहा कि ब्रिटेन और भारत की सरकारें व्यापारिक भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारिक रिश्ते मजबूत होंगे और बाजार पहुंच की अड़चनें दूर होंगी।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह