अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों के साथ व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहा भारत:गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 14, 2025

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत इस समय अमेरिका, यूरोपीय संघ, न्यूजीलैंड, ओमान, पेरू और चिली जैसे देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों पर बातचीत कर रहा है। उन्होंने साथ ही कहा कि भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) को नयी दिल्ली के ‘भारत मंडपम’ की तरह एक विश्व स्तरीय कन्वेंशन सेंटर ‘आंध्र मंडपम’ विकसित करने के लिए राज्य सरकार के साथ हाथ मिलाकर खुशी होगी।

गोयल ने यहां ‘सीआईआई साझेदारी सम्मेलन’ 2025 में कहा, ‘‘ हम वर्तमान में यूरोपीय संघ, अमेरिका, ओमान, न्यूजीलैंड, चिली और पेरू के साथ बातचीत कर रहे हैं। कई अन्य देश भी चाहते हैं कि हम उनके साथ बातचीत शुरू करें।’’

उन्होंने कहा कि कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र ने 42,000 अनुपालनों को हटा दिया है और 1,500 कानूनों को समाप्त कर दिया है। इसी कार्यक्रम को बाद में संबोधित करते हुए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि वह एक विश्व स्तरीय ‘कन्वेंशन सेंटर’ के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराएंगे।

इसके अलावा, गोयल ने वैश्विक सहयोग बढ़ाने के लिए कदम उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने व्यापार बाधाओं को कम करके और वस्तुओं, सेवाओं एवं पूंजी के मुक्त प्रवाह को सक्षम बनाने वाले एक खुले, पारदर्शी माहौल का निर्माण करकेनिवेश को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

मंत्री ने इसके अलावा प्रौद्योगिकी सहयोग और दीर्घकालिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक भरोसेमंद नीतिगत ढांचा तैयार करने आदि के सुझाव भी दिए। वैश्विक स्तर पर बढ़ते संरक्षणवाद के मद्देनजर ये टिप्पणियां महत्वपूर्ण हैं।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने रायपुर में 1100 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

Indian Air Force के आधिकारिक गीत का इतिहास, अंग्रेजी में लिखकर हुआ था हिंदी अनुवाद

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई