'सागर बंधु' के बीच भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति का दम, जयशंकर श्रीलंका जाएंगे

By अभिनय आकाश | Dec 22, 2025

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर प्रधानमंत्री के विशेष दूत के रूप में 23 दिसंबर को श्रीलंका का दौरा करेंगे, जहां वे देश के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्रालय ने कहा कि यह दौरा भारत की 'पड़ोसी पहले' नीति को रेखांकित करता है और चक्रवात दित्वाह से हुई तबाही के बाद श्रीलंका की सहायता के लिए शुरू किए गए 'सागर बंधु अभियान' के तहत चल रहे राहत कार्यों के बीच हो रहा है। जयशंकर की मुलाकातों से दोनों देशों के बीच संबंध और मजबूत होने की उम्मीद है, क्योंकि भारत चक्रवात के प्रभाव से उबरने में श्रीलंका की मदद के लिए मानवीय सहायता का समन्वय और द्विपक्षीय सहयोग को सुदृढ़ करना जारी रखे हुए है।

इसे भी पढ़ें: भारत के कुछ हिस्सों और... फाइनल डील से पहले EU के इस देश से ये क्या बोले जयशंकर

एक्स पर एक पोस्ट में सहायक उच्चायोग ने कहा कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत श्रीलंका को भारत की निरंतर सहायता के अंतर्गत, सहायक उच्चायोग सारन्या वीएस ने माननीय सांसद किटनान सेल्वराज, सांसद अंबिका सैमुअल, स्थानीय अधिकारियों और एस्टेट प्रबंधन की उपस्थिति में बडुल्ला जिले के डिकवेला एस्टेट के चक्रवात दित्वाह से प्रभावित 86 परिवारों को सूखा राशन वितरित किया। भारत श्रीलंका और उसके लोगों को पुनर्निर्माण और आगे बढ़ने में निरंतर समर्थन दे रहा है।

प्रमुख खबरें

नेपाल के विदेश मंत्री Shishir Khanal ने दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर Kalapani-Lipulekh पर चेताया भी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर Modi सरकार का नया फोकस, Yoga for Healthy Ageing से देगी बड़ा संदेश

बेटे की मेहनत रंग लाई , Team India में Vaibhav Suryavanshi के चयन पर भावुक हुआ परिवार

Viral Video: ये है Future Star, नैनीताल के नन्हे जादूगर के मुरीद हुए Anand Mahindra