इन 2 देशों से होगी भारत की अगली बड़ी जंग! इजराइल ने क्या खुलासा कर दिया?

By अभिनय आकाश | Feb 19, 2026

ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले से पहले इजराइल से एक होश उड़ा देने वाला बयान आया है। इजराइल ने दो देशों को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा बता दिया है। लेकिन खतरनाक संयोग देखिए कि इन्हीं दोनों देशों ने अचानक भारत को चुनौती दे दी है। भारत से जंग की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें से एक देश तो बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही ढाका में रंगे हाथों पकड़ा गया है। आपको बता दें कि इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने बकायदा इन दोनों देशों का नाम लिया है और कहा है कि ये दोनों देश इजराइल के खिलाफ कट्टरता बढ़ा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रॉकेट हमले..नोटम अलर्ट जारी, ईरान के एक्शन से अमेरिका में हड़कंप!

शख्स जो चुपचाप तुर्की से बांग्लादेश पहुंचा है। इस व्यक्ति का नाम बिलाल एदवान है। बिलाल अर्दवान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एदवान का बेटा है। बिलाल अर्दवान लगातार जमात इस्लामी के संपर्क में भी रहा है। आपको बता दें कि तुर्की भारत के खिलाफ दो तरफ से फ्रंट खोलना चाहता है। पाकिस्तान की तरफ से पहला फ्रंट खोला जा चुका है अब बांग्लादेश से नया फ्रंट खोलने की तैयारी है। इसीलिए बिलाल अर्दवान बांग्लादेश पहुंचा है। बिलाल अर्दवान को बांग्लादेश में देख पाकिस्तान का रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोल रहा है कि भारत से युद्ध की संभावना बढ़ गई है। ख्वाजा आसिफ आरोप लगा रहा है कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान को मार रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत