Omicron News Updates | 24 घंटे में 37,379 नए कोविड मामले आये सामने, ओमीक्रोन से संक्रमितों की संख्या 1,892 हुई

By रेनू तिवारी | Jan 04, 2022

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय  के अनुसार देश में 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के अब तक 1,892 मामले सामने आए। देश में एक दिन में कोविड-19 के 37,379 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 3,49,60,261 हुए, 124 और मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या 4,82,017 पर पहुंची। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,71,830 हुई।

पटियाला मेडिकल कॉलेज के लगभग 100 छात्रों ने सोमवार को कोविड -19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। अधिकारियों ने छात्रावास में रहने वाले सभी छात्रों को तुरंत अपने कमरे से बाहर नहीं जाने को कहा। कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका ने इस जानकारी की पुष्टि की है।

इसे भी पढ़ें: पूर्वोत्तर में मोदी के कार्यक्रम से भाजपा लोगों की जान जोखिम में डालेगी : टीएमसी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और घर पर ही पृथक-वास में रह रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उन सभी लोगों से जांच कराने और दूसरों से खुद को पृथक करने की अपील की, जो पिछले कुछ दिनों में उनके सम्पर्क में आए हैं। केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया हूं। मामूली लक्षण हैं। घर पर ही पृथक-वास में रह रहा हूं। पिछले कुछ दिनों में मेरे सम्पर्क में आए लोग, कृपया खुद को दूसरों से दूर रखें और जांच कराएं।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda