रोहिंग्या मुद्दे पर भारत ने कहा- पड़ोसियों से विचार-विमर्श कर सुलझाएंगे मुद्दा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर हिरासत में लिए गए 31 रोहिंग्या मुस्लिमों से जुड़े मुद्दे को सुलझाने के लिए भारत अपने पड़ोसियों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा, ‘‘सरकार मूल रूप से म्यामां के रखाइन प्रांत के 31 लोगों की मौजूदगी से वाकिफ है।’’ उन्होंने कहा कि भारत संबंधित पड़ोसी देशों के साथ परस्पर विचार-विमर्श कर मामले को सुलझाने की कोशिश करेगा।

इसे भी पढ़ें- पाकिस्तान में टैंकर और बस की टक्कर में 27 लोगों की मौत

कुमार ने कहा, ‘‘उनके दस्तावेजों और दावों की जांच की जा रही है और सुरक्षा बलों द्वारा उन्हें रहने की जगह, भोजन और अन्य सामान मुहैया कराए जा रहे हैं।’’

इसे भी पढ़ें- फिर हिली इंडोनेशिया की जमीन, 6.1 तीव्रता का आया भूकम्प

सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक, इन 31 रोहिंग्या मुसलमानों के तीन दिनों तक सीमा पर फंसे रहने के बाद मंगलवार को बीएसएफ ने उन्हें त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया था। उन्होंने बताया कि त्रिपुरा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे इन रोहिंग्यओं को बीएसएफ ने हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए लोगों में छह पुरुष, नौ महिलाएं और 16 बच्चे शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना