इंडिया ओपन मुक्केबाजी : मैरीकॉम, सरिता का आखिरी दिन स्वर्ण पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2019

गुवाहाटी। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकाम और अनुभवी एल सरिता देवी ने दूसरे इंडिया ओपन मुक्केबाजी टूर्नामेंट के आखिरी दिन स्वर्ण पदक जीते। एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता अमित पंघाल ने ‘जाइंट किलर’ सचिन सिवाच से मिली कड़ी चुनौती का सामना करके 4-1 से जीत के साथ 52 किलो वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। भारत ने इस टूर्नामेंट में पुरूष वर्ग में चार (52 किलो, 81 किलो, 91 किलो और प्लस 91 किलो) और महिला वर्ग में तीन (51 किलो, 57 किलो, 75 किलो) स्वर्ण पदक जीते। कुल मिलाकर भारत की झोली में 18 में से 12 पीले तमगे गए। पिछले साल दिल्ली में हुए पहले टूर्नामेंट में भारत ने छह स्वर्ण पदक जीते थे। विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता सरिता देवी ने सिमरनजीत कौर को 3-2 से हराकर तीन साल में पहली बार स्वर्ण जीता।

पहली बार 60 किलोवर्ग में उतरी सिमरनजीत ने पहले दौर में प्रभावित किया लेकिन उसके बाद सरिता ने शानदार वापसी की । उसने अपना पदक अपनी मां लैशराम खोमथोंबी को समर्पित किया जिनका पिछले साल निधन हो गया था। इस साल की शुरूआत में एशियाई चैम्पियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली सरिता ने आखिरी बार 2016 में शिलांग में हुए दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मेरीकाम ने पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन मिजोरम की वनलाल दुआती को हराया । निकहत जरीन और ज्योति को कांस्य पदक मिले। विश्व चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता शिव थापा ने पिछले साल सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता करते हुए 60 किलो वर्ग में गत चैम्पियन मनीष कौशिक को हराया। 

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Shafali Verma का बड़ा बयान, ऑस्ट्रेलिया को हराने का भरोसा, Semifinal पर नजर

Rajnath Singh का बयान अफवाहों का था जवाब, Operation Sindoor पर भ्रम फैलाने वालों को MoD ने दिया करारा जवाब

China के 109 मंजिला बुर्ज खलीफा से टकराया विमान, उड़ गए परखच्चे, Video

TET पेपर लीक पर सियासी घमासान, राहुल गांधी बोले- हर युवा असुरक्षित, ये भविष्य की चोरी है