भारत में लोकसभा चुनाव के बाद सुधर सकते हैं भारत-पाक रिश्ते : रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2024

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत में आम चुनाव के बाद पड़ोसी देश के साथ रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद जताई है। आसिफ की टिप्पणी से कुछ दिन पहले भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर नेसिंगापुर में कहा था कि पाकिस्तान करीब करीब “औद्योगिक स्तर’ पर आतंकवाद का प्रायोजन कर रहा है और भारत का मूड अब आतंकवादियों को नज़रअंदाज़ करने का नहीं है इसलिए वह अब इस समस्या को नजरअंदाज नहीं करेगा। 

अफगानिस्तान के बारे में बात करते हुए रक्षा मंत्री आसिफ ने कहा कि उन्होंने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अफगानिस्तान का दौरा किया और वहां की तालिबान सरकार से आतंकवाद को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने का अनुरोध किया। ‘जियो न्यूज’ की खबर के मुताबिक, आसिफ ने कहा काबुल द्वारा प्रस्तावित समाधान व्यावहारिक रूप से संभव नहीं है।

इसे भी पढ़ें: North Korea ने अपने पूर्वी जलक्षेत्र में मध्यम दूरी की मिसाइल दागी : South Korea

आसिफ ने कहा, पाकिस्तान के प्रति अफगानिस्तान की अंतरिम सरकार के रवैये में उतार-चढ़ाव के कारण अब पड़ोसी के लिए हमारे विकल्प दिन-ब-दिन कम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है, उनके लिए कुर्बानी दी और यहां तक कि उनके साथ युद्ध भी लड़ा है।

प्रमुख खबरें

नेपाल पर मंडराया एक और खतरा! तिब्बत में बनी ग्लेशियर झील के फटने की आशंका, चीन ने जारी किया अलर्ट

US Dollar के मुकाबले Rupee 2 पैसे सुधरकर 95.43 के स्तर पर बंद हुआ, शेयर बाजार में रही तेजी

Nepal Flash Floods | नेपाल का यू-टर्न! बाढ़ राहत के लिए भारत और चीन समेत विदेशी टीमों को दी मंजूरी

Major Dhyan Chand की जयंती पर Yogi Adityanath ने दी श्रद्धांजलि, खेल दिवस की दी बधाई