India Pakistan Tension| पाकिस्तान के साथ तनाव के चलते 32 Airport पर बंद हुई फ्लाइट्स

By रितिका कमठान | May 10, 2025

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। तनाव के बीच दोनों ही देशों ने एयरस्पेस में भी बड़े बदलाव किए है। सुरक्षा के लिहाज से भारत ने देश के कई हवाई अड्डों को बंद कर दिया है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसकी जानकारी साझा की है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, "भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने एयरमैन को नोटिस (नोटिस टू एयरमैन) की एक श्रृंखला जारी की है, जिसमें परिचालन कारणों से 9 से 14 मई 2025 तक सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए उत्तरी और पश्चिमी भारत के 32 हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है।"

शनिवार की सुबह घोषित यह निर्णय भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर लिया गया है, जो 7 मई को भारत द्वारा आतंकवादी शिविरों पर किए गए हमलों और उसके बाद पाकिस्तान द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में की गई गोलाबारी के बाद से लगातार जारी है। 

विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ये हवाई अड्डे 7 मई की सुबह ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकवादी ठिकानों पर भारतीय सशस्त्र बलों के सटीक हमलों के बाद बंद कर दिए गए थे। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल को पहलगाम में पाकिस्तान से जुड़े आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले का जवाब था, जिसमें 26 नागरिक मारे गए थे।

बंद हवाई अड्डों की पूरी सूची यहां दी गई है:

- अधमपुर

- अंबाला

- अमृतसर

- अवंतिपुर

- बठिंडा

- भुज

- बीकानेर

- चंडीगढ़

- हलवाड़ा

- हिंडोन

- जैसलमेर

- जम्मू

- जामनगर

- जोधपुर

- कांडला

- कांगड़ा (गग्गल)

- केशोद

- किशनगढ़

- कुल्लू मनाली (भुंतर)

- लेह

- लुधियाना

- मुंद्रा

- नालिया

- पठानकोट

- पटियाला

- पोरबंदर

- राजकोट (हीरासर)

- सरसावा

- शिमला

- श्रीनगर

- थोईस

- उत्तरलाई

प्रमुख खबरें

वेनेजुएला में 126 साल में सबसे बड़ी तबाही, भारत ने दिया एक्शन का आदेश

शिवराज सिंह चौहान के बेटे ने किया मानहानि केस तो राहुल गांधी ने जताया खेद, जानें पूरा मामला

PM Modi के बाद अब Amit Shah राष्ट्रपति भवन पहुंचे, Cabinet Reshuffle पर फाइनल मुहर लगने की अटकलें!

Karnataka Govt का बड़ा प्रशासनिक सुधार, Praja Seva Department से बदलेगा Governance Model