Afghanistan पर आयोजित होने वाली बैठक को सकारात्मक रूप से देख रहा भारत : जयशंकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2023

संयुक्त राष्ट्र। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्तिवार को कहा कि भारत अगले महीने दोहा में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस की मेजबानी में अफगानिस्तान पर आयोजित की जाने वाली विशेष दूतों की बैठक को ‘सकारात्मक’ रूप से देख रहा है। गुतारेस दोहा में एक और दो मई को इस बैठक की मेजबानी करेंगे। बैठक में भारत के हिस्सा लेने के सवाल पर जयशंकर ने कहा, “हम इसे देख रहे हैं। हम इसे सकारात्मक रूप से देख रहे हैं, लेकिन मुझे लगता है कि हम समय करीब आने पर उचित फैसला लेंगे, लेकिन हम इसे देख जरूर रहे हैं।”

इसे भी पढ़ें: Texas से प्रक्षेपण के कुछ ही मिनटों बाद स्पेसएक्स के विशाल रॉकेट की पहली उड़ान विफल हुई

संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि इस बैठक का उद्देश्य अफगानिस्तान की स्थिति पर टिकाऊ तरीके से आगे बढ़ने के लिए सामान्य लक्ष्यों के इर्दगिर्द अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धता को फिर से मजबूत करना है।

प्रमुख खबरें

सपा नेता Azam Khan को Supreme Court और High Court से बड़ी राहत

जामनगर में HADR अभ्यास सहायता सेतु शुरू, Quad की कार्यस्तरीय बैठक भी आयोजित

NDMC दिल्ली के तीन प्रमुख पार्कों में शुरू करेगी पांच प्रकृति कैफे, मिली मंजूरी

मनीला में Quad Summit: वैश्विक तनाव के बीच शांति और स्थिरता की जरूरत, PM Modi ने दिया जोर