आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने बढ़ाया भारत का मनोबल, फिर से वापसी करेगा इंडिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 25, 2020

मेलबर्न। आस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने शुक्रवार को कहा कि भारत को अपने क्रिकेट पर गर्व है और एडीलेड की तरह वह यहां बाक्सिंग डे टेस्ट में आसानी से घुटने नहीं टेकने वाला है। उन्होंने संकेत दिया कि केएल राहुल और ऋषभ पंत उनकी टीम के लिये कड़ी चुनौती हो सकते हैं। आस्ट्रेलिया ने एडीलेड में पहले टेस्ट में भारत को उसके न्यूनतम टेस्ट स्कोर 36 रन पर आउट करने के बाद आठ विकेट से जीत दर्ज की। पेन ने हालांकि वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ हम इस पर तवज्जो नहीं दे सकते कि उन्हें कितने मानसिक घाव लगे या वे अभी क्या सोच रहे होंगे।’’

इसे भी पढ़ें: सिडनी में कोरोना के हालात नहीं सुधरने पर मेलबर्न में होगा तीसरा टेस्ट : क्रिकेट आस्ट्रेलिया

कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की गैर मौजूदगी में भारत को टीम में पांच बदलाव करने होंगे। पेन ने कहा ,‘‘ जो खिलाड़ी उनकी टीम में आ रहे हैं , वे भी काफी खतरनाक हैं।मसलन के एल राहुल और ऋषभ पंत। हम सकारात्मक खेल दिखायेंगे क्योंकि उन्हें जरा सी ढील देना भारी पड़ेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमने पहला टेस्ट भले ही जीत लिया लेकिन दूसरे दिन तक भारत का दबदबा था। वे आसानी से हार नहीं मानने वाले। हम एडीलेड के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और अगर ऐसा कर सके तो आखिरी दो टेस्ट भारत के लिये काफी कठिन होंगे।

प्रमुख खबरें

जब जब देश के साथ खड़े होने की बात आती है, तब तब Rahul Gandhi की राह अलग क्यों हो जाती है?

CJP के Jantar Mantar प्रदर्शन पर भड़की BJP, Sambit Patra बोले- राजधानी को बंधक बनाने की साजिश हुई फ्लॉप

Shashi Tharoor ने Delhi में Internet और Metro बंदी पर केंद्र को घेरा, CJP सदस्यों की मांगी रिहाई

सुनील गावस्कर बोले: West Indies के खिलाफ 17वें ओवर में Kuldeep Yadav को गेंद थमाना भारत की बड़ी भूल