Mongolian Ring में गूंजेगा भारत का पंच, Lovlina-Nikhat की नजरें Asian Championship Gold पर।

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2026

भारतीय मुक्केबाज सोमवार से यहां शुरू हो रही एशियाई चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करके आगामी व्यस्त सत्र में हर मौके का पूरा फायदा उठाते हुए साल के आखिर में होने वाले बहु-खेल टूर्नामेंटों के लिए सीधे कोटा हासिल करने की कोशिश करेंगे। इस टूर्नामेंट के जरिए नए व्यस्त सत्र की शुरुआत होगी, जिसमें जुलाई-अगस्त में ग्लास्गो में राष्ट्रमंडल खेल, सितंबर-अक्टूबर में जापान में एशियाई खेल और उजबेकिस्तान में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स होने हैं। इस चैम्पियनशिप के जरिए मुक्केबाजों को राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए सीधे क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारा इतिहास बताता है कि हम पदक जीत सकते हैं। हमारी नजरें कई पदकों पर हैं, जिसके लिए हमारे मुक्केबाजों का फाइनल में पहुंचना जरूरी है।’’ महिला वर्ग में प्रीति पवार 54 किग्रा भार वर्ग में कजाखस्तान की एलिना बाजारोवा से भिड़ेंगी, जबकि 60 किग्रा में प्रिया का मुकाबला कजाखस्तान की मुक्केबाज रिम्मा वोलोसेन्को से होगा। मीनाक्षी का सामना जापान की युका सदामात्सु से होगा, जबकि पूजा रानी कजाखस्तान की नादेज्दा रायाबेत्स के खिलाफ उतरेंगी। जरीन, जैस्मीन, अंकुशिता बोरो, अरुंधति चौधरी, बोरगोहेन और अल्फिया पठान को पहले दौर में बाई मिली है। महिला खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, लेकिन भारतीय पुरुष टीम पिछले साल विश्व चैम्पियनशिप में मिली नाकामी का गम दूर करना चाहेगी, जहां 12 साल में पहली बार एक भी भारतीय पुरुष मुक्केबाज पदक नहीं जीत सका था। भारत के कोचिंग ढांचे में भी बदलाव हुआ है और तीसरी बार सी. ए. कुटप्पा मुख्य कोच के रूप में लौटे हैं।

भारतीय पुरुष टीम की उम्मीदों का दारोमदार विश्व कप पदक विजेता जादूमणि सिंह (55 किग्रा) और सचिन सिवाच (60 किग्रा) पर रहेगा। पुरुष वर्ग में विष्णनाथ सुरेश (50 किग्रा) अपने अभियान की शुरुआत बेकज़ात एर्गेशोव के खिलाफ करेंगे, जबकि जादूमणि 55 किग्रा के कठिन मुकाबले में शीर्ष वरीय जापान के रुई यामागुची से भिड़ेंगे। सचिन का सामना स्थानीय दावेदार बुइयंदालाई बायारखू से होगा, जबकि आदित्य सऊदी अरब के मौदा अलहसाव के खिलाफ उतरेंगे। अंकुश और नरेंद्र को पहले दौर में बाई मिली है, जिससे वे सीधे अगले चरण में प्रवेश करेंगे। इस टूर्नामेंट में कई ओलंपिक पदक विजेता और एशिया भर के उभरते सितारे हिस्सा ले रहे हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा बेहद कड़ी रहने की उम्मीद है।

भारतीय टीम : महिला : मीनाक्षी (48 किलो), निकहत जरीन (51 किलो), प्रीति पवार (54 किलो), जैसमीन लंबोरिया (57 किलो), प्रिया (60 किलो), अंकुशिता बोरो (65 किलो), अरूंधति चौधरी (70 किलो), लवलीना बोरगोहेन (75 किलो), पूजा रानी (80 किलो), अल्फिया तरन्नुम (80 प्लस किलो ) पुरूष : विश्वनाथ सुरेश (50 किलो), जादूमणि सिंह (55 किलो), सचिन (60 किलो), आदित्य प्रताप यादव (65 किलो), दीपक (70 किलो), आकाश (75 किलो), अंकुश (80 किलो), लोकेश (85 किलो), हर्ष चौधरी (90 किलो), नरेंदर बेरवाल (90 प्लस किलो)।

प्रमुख खबरें

Ease of Doing Business के लिए बड़ा कदम, FDI Approval की सीमा 3 गुना बढ़ाने की तैयारी में Finance Ministry

David Warner को ड्रंक-ड्राइविंग में बड़ा झटका, Sydney कोर्ट ने ठोका भारी जुर्माना

सीरिया का Israel पर बड़ा आरोप, Idlib Airbase पर हवाई हमलों से बढ़ा Middle East में तनाव का खतरा

Stock Market में Milky Mist की धमाकेदार Entry, लिस्टिंग के पहले ही दिन 30% तक उछला Share Price