INDIA गठबंधन को लेकर पंजाब कांग्रेस ने कर दिया बड़ा ऐलान, घर बैठना पसंद लेकिन AAP के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ना नहीं

By अभिनय आकाश | Dec 22, 2023

लुधियाना के जगराओं की दाना मंडी में राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए आप सरकार के खिलाफ विरोध रैली के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेतृत्व ने घोषणा की कि अगले लोकसभा चुनावों के लिए इंडिया ब्लॉक के तहत आप के साथ कोई भी गठबंधन उन्हें अस्वीकार्य है। हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी वाली रैली में यह घोषणा करने वाले नेताओं में विधायक परगट सिंह, पीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें: मिस्टर राघव चड्ढा ऐसे तो आप डांस करने लगेंगे... AAP सांसद पर क्यों भड़क गए सभापति जगदीप धनखड़

आशु ने कहा कि वह आत्महत्या करने (ऐसे गठबंधन का हिस्सा बनने) के बजाय लोकसभा चुनाव के दौरान घर पर बैठना पसंद करेंगे जबकि बाजवा ने घोषणा की एह रिश्ता सानू मंजूर नहीं (यह रिश्ता हमें स्वीकार्य नहीं है)। आशु ने मंच से बाजवा और वारिंग से पूछा, ''अगर यह गठबंधन हुआ तो आप किस मुंह से कार्यकर्ताओं से मिलेंगे?

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत