UN ने जारी की विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021, 149 देशों की सूची में भारत का 139वां स्थान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2021

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है। विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क द्वारा जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था। 

इसे भी पढ़ें: युद्धग्रस्त सीरिया पर अब महामारी की मार, भारत ने UNSC में की यह अपील 

रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं। युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे (148वें), रवांडा (147वें), बोत्सवाना(146) और लेसोथो का (145वां) स्थान है। इस सूची में अमेरिका को 19वां स्थान मिला है।

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज