राफा में हुए हवाई हमलों पर भारत का रिएक्शन, इजरायल ने इसे दुखद दुर्घटना माना

By अभिनय आकाश | May 30, 2024

राफा में हुए हवाई हमले पर भारत की प्रतिक्रिया सामने आई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि राफा में विस्थापन शिविर में नागरिकों की जान की दिल दहला देने वाली क्षति गहरी चिंता का विषय है। हमने जारी संघर्ष में लगातार नागरिक आबादी की सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करने का आह्वान किया है। हम यह भी नोट करते हैं कि इजरायली पक्ष ने पहले ही इसे एक दुखद दुर्घटना के रूप में जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है और घटना की जांच की घोषणा की है।

इसे भी पढ़ें: Israel Hamas War: इस्राइली सेना के समर्थन में उतरीं निक्की हेली, रॉकेट पर लिखा- खत्म कर दो

सेना के प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने बताया कि आग लगने के कारण की अभी भी जांच की जा रही है, लेकिन हमास के दो वरिष्ठ आतंकवादियों को निशाना बनाकर किए गए हमले से आग लगने की संभावना कम है क्योंकि इस दौरान बहुत छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र