झूलन गोस्वामी को लॉर्ड्स में शानदार विदाई देने को तैयार है भारत: हरमनप्रीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2022

कैंटरबरी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला जीतने के बाद अब उनकी टीम अनुभवी तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी को शनिवार को लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे में शानदार विदाई देने के लिए तैयार है। इंग्लैंड के वर्तमान दौरे के बाद 39 वर्षीय झूलन गोस्वामी अपने दो दशक तक चले करियर को अलविदा कह देंगी तथा हरमनप्रीत का मानना है कि श्रृंखला में क्लीन स्वीप करना उनके लिए शानदार विदाई होगी।

इसे भी पढ़ें: Code Name Tiranga Teaser Out | परिणीति चोपड़ा, हार्डी संधू भारत के गौरव को बचाने के मिशन पर निकले

हरमनप्रीत ने 111 गेंदों पर नाबाद 143 रन की आकर्षक पारी खेली लेकिन उन्होंने कहा कि टीम की जीत में प्रत्येक खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा,‘‘आज की जीत बेहद महत्वपूर्ण थी क्योंकि हर खिलाड़ी ने अपना योगदान दिया। जब मैं बल्लेबाजी कर रही थी तो पहले 50 रन तक बल्लेबाजी करना आसान नहीं था।’’

इंग्लैंड की कार्यवाहक कप्तान एमी जोंस ने कहा कि भारत के खिलाफ वर्तमान श्रृंखला से उनके युवा तेज गेंदबाजों को सीख मिलेगी। उन्होंने कहा,‘‘ प्रत्येक हार को पचा पाना मुश्किल होता है और उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करके जीत को हमसे दूर कर दिया था। हरमन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। उनके लिए गेंदबाजी करना बहुत मुश्किल था और यह हमारी युवा गेंदबाजों के लिए अच्छा सबक है।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: घटस्थापना का शुभ Muhurat और मां Shailputri की पूजन विधि

Delhi में इंटरनेट पाबंदी पर Omar Abdullah का तंज, बोले- नए J&K मॉडल में स्वागत है

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav