हिंद महासागर क्षेत्र के देशों को हथियार की आपूर्ति करने के लिये भारत तैयार : राजनाथ सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2021

बेंगलुरू। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के देशों को भारत मिसाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली समेत विभिन्न हथियार प्रणाली की आपूर्ति करने के लिये तैयार है। आईओर देशों के रक्षा मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आयोजन ‘एयरो इंडिया-2021’ समारोह के इतर आईओआर देशों का कनक्लेव आयोजित करना भारत द्वारा साझा विकास और स्थिरता की दृष्टि तथा उनके साथ देश की रचनात्मक संबंधों को महत्व दिये जाने को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें: चौरी-चौरा शताब्दी समारोह में महेश शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

उन्होंने कहा कि भारतीय एयरोस्पेस एवं रक्षा उद्योग विदेशी कंपनियों के लिये एक आकर्षक एवं महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। सिंह ने कहा, ‘‘भारत विभिन्न प्रकार की मिसाइल प्रणाली, हल्के लड़ाकू विमान / हेलीकॉप्टर, बहुद्देशीय हल्के परिवहन विमान, जंगी जहाज और गश्ती पोत, तोप प्रणाली, टैंक, रडार, सैन्य वाहन, इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली एवं अन्य हथियार प्रणाली आईओआर देशों को आपूर्ति कराने के लिये तैयार है।

प्रमुख खबरें

Chandauli में जनसेवा केंद्र संचालक से 6 लाख रुपये लूटे, Police ने चार आरोपियों को पकड़ा

हिरासत में अभिजीत दीपके, उधर गम में डूब गया उनका परिवार, क्या वापस लौटेंगे मुंबई?

Gen Z युवा तनाव छिपाने के लिए ले रहे AI Chatbots का सहारा, Health Experts ने दी चेतावनी

प्रोटेस्ट के बीच सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को दिल्ली पुलिस बस में भरकर कहां ले जा रही थी? तुरंत एक्शन में आए CJI सूर्यकांत