एक दिन में कोरोना के 12,881 नए मामले आए सामने, 101 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 18, 2021

नयी दिल्ली। देश में कोविड-19 के 12,881 नए मामले सामने आने के साथ ही बृहस्पतिवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,09,50,201 हो गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,06,56,845 पर पहुंच गई। मंत्रालय के सुबह आठ बजे के आंकड़ों के अनुसार, एक दिन के भीतर संक्रमण से 101 लोगों की मौत होने के बाद, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 1,56,014 पर पहुंच गई। इसके मुताबिक, कोविड-19 के कारण मरने वालों की दर कम होकर 1.42 फीसदी रह गई है जबकि संक्रमणमुक्त होने वालों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.32 फीसदी हो गई है। इलाज करवा रहे, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1.5 लाख से कम बनी हुई है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Jantar Mantar प्रदर्शन से पहले Abhijeet Dipke का दावा, PM मोदी डरे हुए हैं

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में