Netherlands को भारत का दो टूक जवाब, 'Media Freedom पर सवाल उठाने से पहले हमारी विविधता देखिए'

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 17, 2026

भारत ने मीडिया की स्वतंत्रता में गिरावट और धार्मिक एवं अल्पसंख्यक अधिकारों के हनन के आरोपों को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। भारत ने जोर देकर कहा है कि वह एक जीवंत लोकतंत्र है, जो अपने सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की गारंटी देता है। विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री रोब जेटेन की ओर से भारत में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता में कथित गिरावट को लेकर चिंता जताए जाने की खबरों के संबंध में पूछे सवाल के जवाब में ये टिप्पणियां कीं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत को देखिए, यह कितना खूबसूरत है। दुनिया में कोई दूसरा देश नहीं है, जहां इतने धर्मों का उदय हुआ हो- हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म। इन सभी का भारत में उदय हुआ और आज भी फल-फूल रहे हैं।’’ उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख धर्मों को भारत में आश्रय मिला और यहां उनका प्रसार होता रहा। उन्होंने कहा, ‘‘भारत शायद उन चंद देशों में से एक है, जहां यहूदी समुदाय को कभी किसी उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ा। यही भारत की खूबसूरती है।’’ हाल में हुए विधानसभा चुनावों का हवाला देते हुए जॉर्ज ने कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां शांतिपूर्ण सत्ता हस्तांतरण इसकी प्रमुख विशेषता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता किए बिना आर्थिक सफलता हासिल की। उन्होंने कहा, ‘‘हमने गरीबी से निपटने के लिए हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया, बल्कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गरीबी दूर की।’’

जॉर्ज ने कहा, ‘‘हम दुनिया की कुल आबादी के छठे हिस्से हैं, लेकिन दुनिया की समस्याओं का छठा हिस्सा नहीं हैं। यही भारत की खूबसूरती है, जो हमें गर्व से भर देती है। हर अल्पसंख्यक तबका यहाँ फलता-फूलता है।’’ उन्होंने यह भी कहा, ‘‘जब हम आजाद हुए तब अल्पसंख्यक आबादी 11 फीसदी थी, आज यह 20 फीसदी से अधिक है।’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत में सभी धर्मों के लोग खुशी-खुशी रहते हैं।

प्रमुख खबरें

WhatsApp के बाद अब Instagram पर शिकंजा, आपत्तिजनक Ads पर केंद्र सरकार ने Meta को भेजा Notice

Team India के श्रीलंका दौरे का Schedule जारी, Galle और Colombo में होगी स्पिन की कड़ी परीक्षा

Vaibhav Suryavanshi को प्लेइंग-11 में कब मिलेगा मौका? England के दिग्गजों ने उठाए गंभीर सवाल।

Wimbledon 2026: Jannik Sinner ने चोट की अफवाहों को किया खारिज, दमदार जीत से पहुंचे तीसरे दौर में