भारत ने हाफिज के आवास के पास हमले में हाथ होने के पाकिस्तान के दावे को किया खारिज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 08, 2021

नयी दिल्ली। भारत ने मुंबई आतंकी हमले के मुख्य षड्यंत्रकर्ता हाफिज सईद के लाहौर स्थित आवास के पास हुए बम विस्फोट में उसका होने के पाकिस्तान के दावे को बृहस्पतिवार को सिरे से खारिज करते हुए इसे पड़ोसी देश का ‘आधारहीन दुष्प्रचार’ बताया तथा इस्लामाबाद को उसकी धरती से फैलने वाले आतंकवाद के खिलाफ ‘विश्वसनीय एवं पुष्टि करने योग्य’ कार्रवाई करने की नसीहत दी। विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बात कही गयी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने डिजिटल माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘ पाकिस्तान के लिए भारत के खिलाफ ‘आधारहीन दुष्प्रचार में शामिल होना कोई नयी बात नहीं है। ’’ उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को अपना घर को दुरूस्त करने का प्रयास करना चाहिए तथा उसकी धरती से उपजने वाले आतंकवाद के खिलाफ विश्वसनीय एवं पुष्टि करने योग्य कदम उठाना चाहिए जहां ऐसे तत्वों को पनाहगाह मिलती हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से लड़ाई के लिए 23100 करोड़ के इमरजेंसी हेल्थ पैकेज का ऐलान, जानें कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक के बड़े फैसले

सईद 2008 के मुम्बई आतंकी हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता और प्रतिबंधित जमात उद दावा का प्रमुख है। युसुफ ने कहा था, ‘‘फारेंसिक विश्लेषण, इलेक्ट्रानिक उपकरणों के जरिये हमने इसके मुख्य साजिशकर्ता की पहचान कर ली है और हमें यह बताने में कोई संदेह नहीं है कि मुख्य साजिशकर्ता रॉ से संबंधित है। ’’ लाहौ के जौहर क्षेत्र में 23 जून को बोर्ड आफ रेवन्यू हाउसिंग सोसाइटी में सईद के आवास के बाहर शक्तिशाली कार बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी और 24 अन्य घायल हो गए थे।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया