Covid-19 In India | आ गयी कोरोना वायरस की चौथी लहर! 24 घंटे में आये 5000 से ज्यादा मामले, एक्टिव केस 25 हजार के पार

By रेनू तिवारी | Apr 06, 2023

कोरोना वायरस महामारी लगता है एक बार फिर से लौट रही हैं। पिछले बीते दिनों में लगातर कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में दैनिक कोविड -19 मामलों ने पिछले 24 घंटों में 5,335 मामलों सामने आये हैं। सक्रिय मामलों की संख्या भी 25,000 के आंकड़े को पार कर गई है। वर्तमान में, 25,587 सक्रिय मामले हैं। दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 3.32% है।

भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,335 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,39,054 हो गई है। पिछले 195 दिन में सामने आए ये सर्वाधिक दैनिक मामले हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 25,587 पर पहुंच गई है। देश में पिछले साल 23 सितंबर को संक्रमण के 5,383 दैनिक मामले सामने आए थे।

इसे भी पढ़ें: विपक्षी सांसदों ने निकाला तिरंगा मार्च, कांग्रेस का सरकार से सवाल- अडानी घोटाले पर चर्चा क्यों नहीं करना चाहती

भारत के किन राज्यों में सबसे ज्यादा केस

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से कर्नाटक तथा महाराष्ट्र में दो-दो और केरल तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में मृतक संख्या बढ़कर 5,30,929 हो गई। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में सात नाम और जोड़े हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली HC ने खारिज की सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका, कहा- सबूतों से हो सकती है छेड़छाड़

एक्टिव केस की संख्या 25 हजार के पार

अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में अभी 25,587 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 0.6 प्रतिशत है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.75 प्रतिशत है। देश में संक्रमण की दैनिक दर 3.32 प्रतिशत और साप्ताहिक दर 2.89 प्रतिशत है। अभी तक कुल 4,41,82,538 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, जबकि कोविड-19 से मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त 2020 को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। चार मई 2021 को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। पिछले साल 25 जनवरी को संक्रमण के कुल मामले चार करोड़ के पार चले गए थे।

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन