चाबाहार पर बमबारी, अमेरिका का नाम लेकर भारत ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2026

भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण और रणनीतिक महत्व वाला बंदरगाह चाबहार। इसे लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है। ईरान से चल रहे युद्ध में अमेरिका और इजराइल चाबहार के कई इलाकों पर बमबारी कर चुका है और इसमें चाबहार के इलाकों में भारी नुकसान की भी खबरें हैं। लेकिन इस पूरे मामले को लेकर अब भारत सरकार की तरफ से एक बड़ी जानकारी सामने आई है। विदेश मंत्रालय ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी है कि अमेरिका ने इस पोर्ट को लेकर दी गई अपनी कंडीशनल सेंक्शन वेवर को 26 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत सरकार ने सभी संबंधित पक्षों के साथ लगातार संपर्क बनाया हुआ है और वह कोशिश कर रहे हैं कि इसके प्रभावों को कम किया जा सके।

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट का Surat पर गहरा असर, LPG नहीं तो रोटी कैसे? बेबस मजदूर कर रहे पलायन

यही वजह है कि भारत बार-बार यही कह रहा है कि नागरिक और ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चरों को निशाना बनाना कतई स्वीकार्य नहीं है। इसके अलावा भारत बार-बार यही अपनी बात दोहरा रहा है कि सभी पक्षों को शांति बनाए रखने के लिए बातचीत जरूरी है। युद्ध विराम की बार-बार अपील भारत की तरफ से की जा रही है और भारत ने वैश्विक मंच से एक बार फिर से संवाद और कूटनीति के जरिए युद्ध को रोकने की अपील की है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter