कश्मीर हमारा था, है और रहेगा, पाकिस्तान-चीन के साझा बयान को लेकर प्रभासाक्षी के सवाल पर कुछ इस अंदाज में विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब

By अभिनय आकाश | Oct 17, 2024

पाकिस्तान और चीन के प्रधानमंत्री की मुलाकात के बाद संयुक्त बयान आया है उसमें कश्मीर का जिक्र है। बताया गया है कि कश्मीर एक ऐसा मुद्दा है कि जिसका हल अब तक नहीं किया गया है। यूएन चार्टर के तहत उसका हल निकालने की बात कही गई है। प्रभासाक्षी के सवाल पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर हमारा जो पक्ष है आप उससे भलि भांति परिचित हो। हम लोगों ने कई दफा यहां से कहा है। मैं चाहूंगा कि हम लोगों ने जो कहा है उस पर आप नजर डाल लें। कश्मीर हमारा था, है और रहेगा। 

इसे भी पढ़ें: Pakistan के विदेश मंत्री से दो बार Jaishankar ने की मुलाकात, दोनों देशों के बीच Cricket संबंध फिर शुरू करने पर बनी बात!

दोनों पक्षों ने दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया और सभी लंबित विवादों के समाधान की आवश्यकता तथा किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध करने की बात दोहराई। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में स्थिति के नवीनतम घटनाक्रम के बारे में चीनी पक्ष को जानकारी दिए जाने के दौरान, चीनी पक्ष ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर विवाद काफी पुराना है, और इसे संयुक्त राष्ट्र चार्टर, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों और द्विपक्षीय समझौतों के अनुसार उचित व शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा