By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2021
दुबई। आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग का वार्षिक अपडेट जारी होने पर भारत पहले स्थान पर बना हुआ है। रैंकिंग गुरूवार को जारी की गई। भारत एक रेटिंग अंक समेत कुल 121 अंक लेकर शीर्ष पर है। उसके 24 मैचों में 2914 अंक रहे। वहीं विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में भारत के खिलाफ खेलने जा रही न्यूजीलैंड के 120 अंक है। उसके 18 टेस्ट में दो रेटिंग अंक समेत कुल 2166 अंक हैं। भारत ने पिछले साल आस्ट्रेलिया को 2 . 1 और इंग्लैंड को 3 . 1 से हराया। इसके अलावा न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज और पाकिस्तान को 2 . 0 से मात दी।