भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है : शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2023

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि भारत की समृद्ध संस्कृति ने देश को सदियों से एकजुट रखा है और इसकी सांस्कृतिक विरासत ने वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है।

शाह ने यहां एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के कारण देश के सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं।”

शाह देर शाम यहां सेंट्रल पार्क में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा, हमारी समृद्ध संस्कृति ने हमारे देश को सदियों से एकजुट रखा है।

हमारी सांस्कृतिक विरासत ने हमारे देश को आज वैश्विक केंद्र के रूप में पहचान दिलाई है। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक प्रयासों के कारण हमारे सांस्कृतिक मूल्य मानव जाति को प्रकाश दिखा रहे हैं।

आज संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वस्ति आंचलिक राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव में शामिल हुआ। इस उत्सव में हमारे पारंपरिक नृत्यों और संगीत की सुंदरता को उनके वास्तविक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया।” दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना एवं केंद्रीय संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी समारोह में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप