विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, दो गोल्ड सहित जीते 9 पदक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 17, 2019

दुबई। भारत ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में अब तक के सबसे अधिक नौ पदकों के साथ अपना अभियान समाप्त किया जिससे देश नौ दिन तक चली प्रतियोगिता की पदक तालिका में 24वें स्थान पर रहा। चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने दो स्वर्ण, दो रजत और पांच कांस्य पदक सहित कुल नौ पदक जीते। भारतीय खिलाड़ियों ने इसके साथ ही तोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों के लिए 13 कोटे भी हासिल किये। 

इसे भी पढ़ें: पृथ्वी शॉ को लेकर राठौड़ का बड़ा बयान, कहा- परफॉर्मेंस पर निर्भर होगी टीम में वापसी

इस दौरान संदीप चौधरी और सुमित ने एफ 64 भाला फेंक स्पर्धा में विश्व रिकार्ड बनाते हुए क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किये। सुंदर सिंह गुर्जर ने कंधे की चोट के बावजूद पुरुषों की एफ46 भाला फेंक स्पर्धा में अपने खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। ऊंची कूद (टी63) में शरद कुमार और टी मरियप्पन ने रजत और कांस्य पदक जीतकर अगले साल होने वाले तोक्यो पैरालंपिक के लिये क्वालीफाई किया। 

प्रमुख खबरें

Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर