Swiss Bank खातों की भारत की जांच ने लिया ''शाही'' मोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 24, 2019

नयी दिल्ली/बर्न। स्विस बैंकों में खाता रखने वाले भारतीयों की जांच के घेरे में एक शाही घराना भी आ चुका है। भारतीय जांच अधिकारी महाराष्ट्र में सांगली के पूर्व रियासतदारों के परिवार के दो लोगों की जानकारी स्विट्जरलैंड के कर विभाग से मंगायी हैं। इस जांच में आधिकारिक सहयोग के लिए भारतीय अधिकारियों ने स्विट्जरलैंड सरकार से अनुरोध कर रखा है।इस पर स्विट्जरलैंड के अधिकारी सार्वजनिक नोटिस जारी कर सांगली के पूर्वशाही घराने के विजयसिंह माधवराव पटवर्धन और उनकी पत्नी रोहिणी विजयसिंह पटवर्धन से इस मामले को देखने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को कहा है।’

स्विट्जरलैंड के अधिकारियों ने दोनों से यह भी कहा है कि यदि उन्हें अपने खातों से संबंधित सूचना भारत को दिए जाने को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे उसे बाकाया दर्ज करायें। पटवर्धन दंपति की पुत्री भाग्यश्री फिल्मों में काम करती हैं। स्विट्जरलैंड सरकार ऐसे मामलों में विदेशी सरकारों कोसूचनाएं देने से पहले खाते दारों को अपना पक्ष रखने का मौका देने के लिए राजपत्र में सार्वजनिक नोटिस जारी करती हैं।

इसे भी पढ़ें: ICICI बैंक की पूर्व चीफ चंदा कोचर पर बनी बायोपिक पर अदालत ने लगाई रोक

स्विट्जरलैंड के हालिया संघीय राजपत्र में प्रकाशित दो अलग अधिसूचनाओं में पटवर्धन दंपत्ति को 10 दिनों के भीतर अपना पक्ष रखने वाले व्यक्ति को नामित करने को कहा है। हालांकि इनअधिसूचनाओं में दंपत्ति के नाम तथा उनकी जन्मतिथियां छोड़ कोई अन्य जानकारी नहीं दी गयी है। इस मामले में पक्ष जानने के लिये पटवर्धन परिवार से बार-बार संपर्क किये जाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। एक कंपनी जिसमें दोनों पति-पत्नी निदेशक हैं, के आधिकारिक ईमेल पर भेजे गये सवालों का भी अब तक कोई जवाब नहीं मिला है।

प्रमुख खबरें

Bihar Vidhan Sabha को Bomb से उड़ाने की धमकी, Email के बाद Police का बड़ा Search Operation

CWC Meeting में Congress की रणनीति, महिला आरक्षण पर विपक्ष को एकजुट करेंगे खरगे

Iran-America सीजफायर की उम्मीद से बाजार में बहार, Sensex 77,500 के पार, Nifty का नया Record

Summer Skin Care । महंगे Beauty Products से बेहतर है एलोवेरा, बस एक हफ्ता लगाएं और पाएं बेदाग चेहरा