न्यूजीलैंड में भारत की शानदार शुरूआत, मेजबान को आठ विकेट से हराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2019

नेपियर। आस्ट्रेलिया को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय क्रिकेट टीम ने उसी लय को बरकरार रखते हुए पहले वनडे में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया हालांकि डूबते सूरज की रोशनी के कारण खेल कुछ देर के लिये रोकना पड़ा। आस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे श्रृंखला जीतकर यहां आई भारतीय टीम ने पांच मैचों की इस श्रृंखला का आगाज जीत के साथ किया। जीत के लिये 156 रन का संशोधित लक्ष्य भारत ने 34–5 ओवर में आठ विकेट खोकर हासिल कर लिया। पहली बार मैच में ऐसे हालात में डकवर्थ लुईस प्रणाली का इस्तेमाल किया गया जिसमें बारिश के कारण व्यवधान पैदा नहीं हुआ था। इससे पहले स्पिनर कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को महज 38 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया था। कलाई के स्पिनर यादव ने 10 ओवरों में 39 रन देकर चार विकेट लिये जबकि शमी ने छह ओवरों में 19 रन देकर तीन विकेट चटकाये। 

यह भी पढ़ें: विश्व कप के लिये अश्विन के नाम पर विचार करना चाहिए: गंभीर

दोनों सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और कोलिन मुनरों पांच ओवर के भीतर ही पवेलियन लौट गए जब स्कोर बोर्ड पर मात्र 18 रन टंगे थ। दोनों को शमी ने बोल्ड किया। गुप्टिल के विकेट के साथ ही शमी ने वनडे क्रिकेट में 100 विकेट पूरे कर लिये और वह सबसे तेजी से वनडे विकेटों का शतक लगाने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। पिछले साल काफी कामयाब रहे रोस टेलर ने 41 गेंद में 24 रन बनाये लेकिन चहल ने अपनी ही गेंद पर उनका रिटर्न कैच लपका । चहल ने अपनी रफ्तार बदलकर बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। टेलर और विलियमसन के क्रीज पर रहने तक लग रहा था कि कीवी टीम बड़ा स्कोर बनायेगी। दोनों ने कुछ अच्छे शाट्स लगाये। टाम लाथम को भी चहल ने इसी अंदाज मे आउट किया। हेनरी निशोल्स और मिशेल सेंटनेर ने एक छक्का और दो चौके लगाये लेकिन क्रमश: जाधव और शमी का शिकार हुए। न्यूजीलैंड का स्कोर 30वें ओवर में छह विकेट पर 133 रन था। इस बीच विलियमसन की एकाग्रता भी भंग हुई और वह यादव को लांग आन पर ऊंचा शाट खेलने के प्रयास में विजय शंकर को कैच दे बैठे।

प्रमुख खबरें

Gurnoor Brar को लेकर Zaheer Khan की बड़ी भविष्यवाणी, बताया क्यों यह गेंदबाज बनेगा Team India का गेमचेंजर

Silver Hallmarking में भारी उछाल: देशभर में नए केंद्रों के साथ Bureau of Indian Standards करेगा बड़ा विस्तार

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार