भारत की विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी: गौतम गंभीर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

मुंबई। क्रिकेट से राजनीति में आये गौतम गंभीर का मानना है कि भारतीय विश्व कप टीम में एक तेज गेंदबाज की कमी है। दो बार की विजेता भारतीय टीम पांच जून को साउथम्पटन में दक्षिण अफ्रीका से पहला मैच खेलेगी। गंभीर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भारतीय टीम में एक और तेज गेंदबाज की जरूरत है। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को और सहयोग चाहिये। आप कह सकते हैं कि हरफनमौला हार्दिक पंड्या और विजय शंकर कमी पूरी कर सकते हैं लेकिन मैं आश्वस्त नहीं हूं। आखिर में टीम संयोजन सही रखना अहम है।’’ विश्व कप विजेता बल्लेबाज ने सीएट क्रिकेट रेटिंग अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार 2019 में अपने संबोधन के दौरान कहा।

प्रमुख खबरें

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह

संसदीय समिति करेगी PSU और सरकारी विभागों में OBC प्रतिनिधित्व की समीक्षा