India SACU Trade: भारत और दक्षिण अफ्रीकी संघ ने व्यापार वार्ता की शर्तें तय कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 13, 2026

भारत और दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई वाले दक्षिण अफ्रीकी सीमा शुल्क संघ (एसएसीयू) ने आर्थिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तरजीही व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का खाका बुधवार को तैयार कर लिया। दोनों पक्षों के मुख्य वार्ताकारों ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में यहां बातचीत के लिए संदर्भ एवं शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए। टीओआर में व्यापार वार्ता के व्यापक दायरे और बातचीत के मुद्दों की रूपरेखा तय की जाती है।

गोयल ने कहा कि बातचीत शुरू होने के करीब 20 साल बाद आज टीओआर पर हस्ताक्षर की प्रक्रिया पूरी हुई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2006 में इस वार्ता को मंजूरी दी थी, लेकिन पांच दौर की बातचीत के बाद 2010 में यह प्रक्रिया रुक गई थी। उन्होंने कहा, भारत पहले ही दक्षिण अफ्रीकी देशों का दूसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता है।

भारतीय कंपनियां स्वास्थ्य एवं दवा, सूचना प्रौद्योगिकी, वाहन विनिर्माण और बुनियादी ढांचा विकास समेत कई क्षेत्रों में वहां मौजूद हैं। भारतीय कंपनियों ने वहां निवेश किया है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं। एसएसीयू में दक्षिण अफ्रीका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

दोनों देशों के बीच व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 13.55 प्रतिशत घटकर 15.56 अरब डॉलर रह गया, जो 2024-25 में 18 अरब डॉलर था। इसमें भारत का निर्यात सात अरब डॉलर और आयात 8.56 अरब डॉलर रहा।

प्रमुख खबरें

Delhi Metro के सेवा तीर्थ स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा अज्ञात व्यक्ति, हुई मौत

Navy Chief एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने Mauritius PM से मुलाकात कर समुद्री सुरक्षा पर चर्चा की

NIA ने Manipur IED attack मामले में पालाल थाडौ को किया गिरफ्तार, 10 दिन की हिरासत

Noida में असम की युवती की हत्या का आरोपी Raman Raj गिरफ्तार, बिहार से ला रही पुलिस