भारत ने कहा- श्रीलंका मछुआरों के मामलों में बरते संयम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

कोलंबो, 27 मार्च भारत ने श्रीलंका से कहा है कि वह मछली पकड़ने वाली भारतीय नौकाओं पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई करते वक्त ‘‘संयम बरते’’ ताकि लोगों को हताहत होने से बचाया जा सके। भारत ने साथ ही इस द्वीपीय देश से मछली पकड़ने से जुड़े मुद्दों से मानवीय रुख अपनाते हुए निपटने की अपील की है। भारतीय उच्चायोग ने यहां एक बयान में कहा कि मत्स्य पालन पर संयुक्त कार्य समूह की शुक्रवार को हुई एक ऑनलाइन बैठक के दौरान दोनों देश इस बात पर सहमत हुए कि किसी भी परिस्थिति में बल प्रयोग को उचित नहीं ठहराया जा सकता है, साथ ही इसमें सभी मछुआरों के साथ मानवीय बर्ताव करने के जरूरत पर जोर दिया गया।

प्रमुख खबरें

Phuket-Delhi Flight Turbulence: सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल, MoCA ने निवर्तमान CEO Campbell Wilson को किया तलब

Sansad Diary: Rajya Sabha ने Tribunal Reforms Bill पास किया, Lok Sabha में Keralam Bill पर मुहर

सावन में शिव भक्ति का नया ट्रेंड, इन 4 Jhumka Designs के साथ अपने Ethnic Look को बनाएं और भी खास

भागवत की नजरों में जेन-जी आंदोलन का दृष्टिकोण